More
    HomeHindi Newsसिंहस्थ की तैयारियों में जुटी मप्र सरकार.. क्षिप्रा में प्रदूषण पर यह...

    सिंहस्थ की तैयारियों में जुटी मप्र सरकार.. क्षिप्रा में प्रदूषण पर यह दिए निर्देश

    मप्र के उज्जैन में अगला सिंहस्थ कुंभ मेला साल 2028 में लगेगा। उज्जैन में हर 12 साल में एक बार सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें साधु-संत शिप्रा नदी के तट पर इक_ा होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए क्षिप्रा नदी पर बेहतर घाटों का निर्माण किया जाए। शनि मंदिर से गऊघाट, वीर दुर्गादास की छत्री से मंगलनाथ घाट, मंगलनाथ से भेरूगढ़ ब्रिज, भूखी माता के सामने घाट निर्माण सहित लगभग 27 किलोमीटर लंबाई के घाटों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि घाट छोटे बनाए जाएं, ताकि खेतों की जमीन प्रभावित न हो। उन्होंने क्षिप्रा नदी के कमांड एरिया में पानी बढऩे की क्षमता के अनुसार ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के संबंध में इंदौर और उज्जैन की स्थानीय प्रशासन की संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाए।
    कान्ह नदी का प्रदूषण रोका जाए
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी में इंदौर से आने वाली कान्ह नदी का गंदा पानी मिलने से रोका जाए। पानी का ट्रीटमेंट धर्मपुरी से शुरू किया जाए। पानी को शुद्ध कर खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग किया जाए। वे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उज्जैन की क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments