HomeHindi Newsपांच स्पिनर्स के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में क्यों जा रही है टीम...

पांच स्पिनर्स के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में क्यों जा रही है टीम इंडिया? अश्विन ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम ने जिस तरह की टीम चुनी है उससे बहुत सारे लोग तो खुश हैं लेकिन कुछ सवाल भी हैं जो लगातार पूर्व क्रिकेटर उठा रहे हैं। और वह सवाल टीम में पांच स्पिनर्स को रखने का है। इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने भी पांच स्पिनर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अश्विन को भी समझ नहीं आ रहा पांच स्पिनर चुनने का फैसला

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि दुबई जैसी जगह में 5 स्पिनर्स क्यों लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “हम 3-4 स्पिनर्स लेकर जाते हैं, लेकिन 5? मुझे नहीं समझ आ रहा। अगर आप वरुण चक्रवर्ती को टीम में खिलाना चाहते हो, तो किसी तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ेगा और फिर हार्दिक पंड्या को सेकंड पेसर बनाना होगा। नहीं तो आपको एक स्पिनर ड्रॉप करना पड़ेगा और एक तेज गेंदबाज को जगह देनी पड़ेगी।

कुलदीप तो पक्का खेलेगा, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन फिर वरुण को कहां फिट करेंगे? क्या वो शानदार बॉलिंग कर रहा है? हां, बिल्कुल! लेकिन मेरा सवाल है, क्या हमें लगता है कि दुबई में गेंद इतनी ज्यादा टर्न करेगी? मुझे टीम सेलेक्शन को लेकर थोड़ा अजीब लग रहा है।

आपको बता दें भारतीय टीम में पांच स्पिनर्स को जगह दी गई है जिसमें अक्षर पटेल,रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर यह पांच खिलाड़ी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments