More
    HomeHindi Newsक्या IPL 2024 होगा महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन, पूर्व खिलाड़ी...

    क्या IPL 2024 होगा महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन, पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

    जल्द ही आईपीएल 2024 का सीजन शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे आईपीएल करीब आने लगता है तो फैंस के मन मे सवाल उठने लगता है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन होगा? तो अब इसे लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है।

    धोनी सुप्रीम फिट है और शायद ही यह उनका आखिरी सीजन हो: इरफान पठान

    भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर धोनी की फिटनेस की तारीफ करते हुए इस सवाल का जवाब दिया और बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा “निश्चित रूप से नहीं। मैं लगभग एक महीने पहले धोनी से मिला था। तब उनके बाल लंबे थे, वो अपना बाल बढ़ा रहे हैं। वो पुराने दिनों में वापस आ रहे हैं और बेहद फिट हैं। एक ऐसा व्यक्ति जो 40 साल की उम्र को पार कर चुका है और अभी भी फिट दिख रहा है तो मैं वास्तव में उनके लिए और सीएसके लिए और सभी फैंस के लिए उम्मीद करता हूं कि वो खेलना जारी रखेंगे।

    इरफान पठान के इस बयान के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए कहीं ना कहीं खुशखबरी है। क्योंकि फैंस महेंद्र सिंह धोनी को लगातार खेलते हुए देखना चाहते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments