HomeHindi NewsDelhi Newsदिल्ली में पानी के लिए बिछाए तार.. संबित पात्रा बोले-प्राइवेट मीटर भी...

दिल्ली में पानी के लिए बिछाए तार.. संबित पात्रा बोले-प्राइवेट मीटर भी लगे

दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में आप-भाजपा और कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा नेता संबित पात्रा और बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जलसंकट के बीच बिजवासन विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। संबित पात्रा ने कहा कि कापसहेड़ा गांव में ये जो तारें आपको दिख रही हैं ये बिजली की तार नहीं हैं बल्कि ये पानी की पाइप है। इसमें पानी जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने मित्रों के यहां पर फार्म हाउस में टैंकर माफिया बैठाया हुआ है। ये माफिया अपने यहां बोरवेल कर जो टैंक बनाए हैं, उस भूजल को ये घर-घर में पानी सप्लाई कर रहे हैं। इसके साथ एक मीटर भी लगा है। ये जलबोर्ड का पानी नहीं है ये सब प्राइवेट पानी है।

10 साल में प्रदूषण नियंत्रण नहीं कर पाए : चंद्रबाबू

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि यमुना सबसे प्रदूषित नदी है। 10 साल में आप प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं कर पाई। यह सब डबल इंजन वाली सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर आप देख रहे हैं कि साम्यवाद का क्या हुआ। चीन भी राजनीति में साम्यवादी है, लेकिन विकास या अर्थव्यवस्था में नहीं। मैं बहुत स्पष्ट हूं कि केंद्रीय बजट सही दिशा में, सही रास्ते पर है। आम आदमी अब मध्यम वर्ग बन रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments