HomeHindi NewsDelhi Newsअमित शाह बोले-आप ने किया पाप.. अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार

अमित शाह बोले-आप ने किया पाप.. अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में दिल्ली की राजनीति गर्माई हुई है। आप, कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर आक्रामक हैं। अमित शाह ने आज दिल्ली में रैली की और आप को आप-दा बताते हुए कई आरोप लगाए तो केजरीवाल भी भाजपा पर आक्रामक नजर आए।

10 लाख का मुफ्त इलाज कराएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 8 फरवरी 2025 को दिल्ली आप-दा से मुक्त हो जाएगी। 10 सालों में देश के जिन राज्यों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी, वे कहां से कहां पहुंच गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा था कि ये पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं और ये 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और 5 लाख का मुफ्त इलाज कराके वापस चले जाते हैं। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बना दीजिए, हम 10 लाख का मुफ्त इलाज कराने का काम करेंगे। आप ने दिल्ली के गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से दूर रखने का पाप किया है।

जिसको महंगी बिजली का बिल चाहिए वे भाजपा को वोट दें

जंगपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस-जिस को जीरो बिजली का बिल चाहिए, वे आप को वोट दें और जिसको महंगी बिजली का बिल चाहिए वे भाजपा को वोट दें। भाजपा ने घोषणा कर दी है कि अगर उनकी सरकार आई तो वे जीरो बिजली के बिल, बिजली पर सब्सिडी बंद कर देंगे। वे मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments