HomeHindi NewsDelhi Newsजो कहा वह पत्थर की लकीर है.. अमित शाह ने संकल्प पत्र...

जो कहा वह पत्थर की लकीर है.. अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी कर कहा

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पार्टी मुख्यालय में भाजपा का संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 से नरेन्द्र मोदी ने देश के अंदर प्रदर्शन की राजनीति को स्थापित किया है। भाजपा ने जितने भी चुनाव आए, उनमें जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है।

शाह ने कहा कि दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। शाह ने कहा कि अलग-अलग प्रकार के 1 लाख 8 हजार लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की अलग-अलग समूहों की बैठक की गई।

कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल को झूठ की राजनीति शोभा नहीं देती। मोदी ने जो कहा है, वह पत्थर की लकीर है। कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। हमने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। गरीबों को मुफ्त इलाज देने का हमने वादा किया है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे। दिल्ली की हर समस्या का हम बगैर बहाना बनाए समाधान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments