HomeHindi Newsहार्दिक पांड्या के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बोले सूर्यकुमार यादव

हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बोले सूर्यकुमार यादव

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल पहला T20 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाना है। इस बड़े T20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के T20 फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है। और बहुत सारे लोगों को यह जानना भी था कि कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का हार्दिक पांड्या के साथ किस तरीके का रिश्ता है।

हार्दिक के साथ रिलेशनशिप बढ़िया है: सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को लेकर कहा कि ” हार्दिक पांड्या के साथ मेरा रिश्ता बढ़िया है मुझे बस अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ मेरी अच्छी दोस्ती है और वह लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा है।

आपको बता दें दोनों के रिश्ते पर इस वजह से बात होती है क्योंकि जब रोहित शर्मा ने 2024 t20 विश्व कप जीतने के बाद T20 फॉर्मेट को अलविदा कहा तब हर किसी को यही लगा था की हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान बनेंगे। क्योंकि हार्दिक पांड्या टीम की उप कप्तानी कर रहे थे उसके बाद उनको कप्तान बनाया जाना था. लेकिन फिर अचानक से सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments