HomeHindi Newsमैं युवराज से बहुत बेहतर बल्लेबाज था,इस बयान के बाद सोशल मीडिया...

मैं युवराज से बहुत बेहतर बल्लेबाज था,इस बयान के बाद सोशल मीडिया में बन रहा मजाक

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी युवराज सिंह को हम सब काफी बड़ा बल्लेबाज मानते हैं और उनकी बल्लेबाजी और ऑलराउंडर स्किल की बदौलत भारतीय टीम ने दो वर्ल्ड कप जीत हासिल की है लेकिन अब उनके पिता योगराज सिंह जो कि सोशल मीडिया पर और मीडिया में अपने कड़े बयानों की वजह से पहचाने जाते हैं अब उन्होंने एक ऐसा बयान युवराज सिंह को लेकर दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ रहा है

मैं युवराज से काफी बेहतर बल्लेबाज था: योगराज सिंह

दरअसल युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अनफिल्टर्ड विथ समदीश के साथ इंटरव्यू में युवराज सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया और खुद की बल्लेबाजी को लिखकर भी एक बड़ा बयान दे दिया है। योगराज सिंह ने खुद को युवराज सिंह से बेहतर बल्लेबाज बता दिया है और अगर उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी का औसत देखेंगे तो वह 0.50 का है। योगराज सिंह ने भारत के लिए 6 वनडे और एक टेस्ट मैच खेला है। टेस्ट मैचों में योगराज सिंह का औसत पांच का है।

आपको बता दें योगराज सिंह हमेशा इसी तरह के बयान देते हैं जिसके बाद सोशल मीडिया में उनका जमकर मजाक उड़ाता है और उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि इस ट्रोलिंग से योगराज सिंह को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है यह उन्होंने खुद इंटरव्यू के दौरान कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments