HomeHindi NewsDelhi Newsडॉलर के मुकाबले गिरा भारतीय रुपया.. प्रियंका गांधी को आया गुस्सा

डॉलर के मुकाबले गिरा भारतीय रुपया.. प्रियंका गांधी को आया गुस्सा

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इस पर कांग्रेस महासचिव व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार एक डॉलर की कीमत 86.4 रुपये हो गई है। डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जब एक डॉलर की कीमत 58-59 रुपये थी, तब नरेंद्र मोदी रुपये की कीमत को सरकार की आबरू से जोड़ते थे। वे कहते थे कि मुझे सब मालूम है। किसी देश की करेंसी ऐसे गिर नहीं सकती। प्रियंका ने कहा कि आज वे खुद प्रधानमंत्री हैं और रुपये की गिरावट के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। ऐसे में उन्हें देश की जनता को जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments