HomeHindi Newsप्रयागराज महाकुंभ का काउंटडाउन शुरू.. कल शाम से ट्रैफिक प्रतिबंध होंगे लागू

प्रयागराज महाकुंभ का काउंटडाउन शुरू.. कल शाम से ट्रैफिक प्रतिबंध होंगे लागू

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। त्रिवेणी संगम में तंबू और टैंट सिटी बनकर तैयार हैं। प्रयागराज शहर 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 की मेजबानी करेगा। महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण और महाकुंभ मेला क्षेत्र के एएसपी राजेश द्विवेदी ने सुबह-सुबह महाकुंभ क्षेत्र का निरीक्षण किया और अपने मातहत अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।

सरकार पहले ही कुंभ क्षेत्र को जिला घोषित कर चुकी

महाकुंभ मेला शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन कोई भी कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहता। उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार पहले ही कुंभ क्षेत्र को जिला घोषित कर चुकी है और इसके लिए पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकें।

कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं, मल्टी लेयर बैरियर लगाए

महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि आज हमारी फोर्स की ब्रीफिंग चल रही है। सभी संवेदनशील जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह तैयार हैं। महाकुंभ मेले के लिए कल शाम से ही ट्रैफिक प्रतिबंध शुरू हो जाएंगे। हमने मुख्य स्नान से एक दिन पहले और एक दिन बाद नो व्हीकल जोन बनाया है। यहां कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं है। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में किसी भी दो पहिया या चार पहिया वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही पुलिस ने मल्टी लेयर बैरियर लगाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments