HomeSportsBGT Seriesड्रेसिंग रूम की बातें ड्रेसिंग रूम के अंदर ही रहनी चाहिए, गंभीर...

ड्रेसिंग रूम की बातें ड्रेसिंग रूम के अंदर ही रहनी चाहिए, गंभीर ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कल से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पांचवें टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से धमाका कर दिया है। क्योंकि कुछ ऐसी बातें उन्होंने कही है जो कल आई खबर से पूरी तरह से मिल रही है। यानी कल जो खबर इंडियन एक्सप्रेस ने छापी थी और उसमें जिस तरीके की बातें कहीं थी उनको लेकर भी गंभीर ने बड़ा बयान दिया है।

ड्रेसिंग रूम की बातें ड्रेसिंग रूम के अंदर रहनी चाहिए: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ तौर पर यह कहा है कि ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच जो भी बातें होती है वह ड्रेसिंग रूम के अंदर ही होनी चाहिए। एक तरह से उन्होंने नाराजगी खबर लीक होने पर जाहिर की है।

गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “कोच और खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम की बातें वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। भारतीय क्रिकेट तब तक सुरक्षित हाथों में है, जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग मौजूद हैं। सिर्फ एक चीज आपको टीम में रख सकती है और वो है प्रदर्शन।पहले टीम को रखने की भावना सबसे ज्यादा मायने रखती है। खिलाड़ी अपना पारंपरिक गेम खेल सकते हैं, लेकिन टीम स्पोर्ट में व्यक्तिगत खिलाड़ी सिर्फ अपना योगदान देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments