HomeHindi NewsDelhi Newsबर्फ से ढंका हिमाचल और जम्मू-कश्मीर.. उप्र-उत्तराखंड और मप्र में शीतलहर

बर्फ से ढंका हिमाचल और जम्मू-कश्मीर.. उप्र-उत्तराखंड और मप्र में शीतलहर

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति घाटी में बर्फ की मोटी चादर दिखी और क्षेत्र में तापमान में गिरावट जारी है। जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी के बाद श्रीनगर और कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी है। उत्तर प्रदेश में आगरा का ताजमहल कोहरे की चादर में ढका दिखा। अलीगढ़ में शीतलहर और कोहरे के कारण दृश्यता कम हुई। मध्य प्रदेश के भोपाल में शीत लहर जारी है और घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ ऐसी ही स्थिति उत्तराखंड की है, जहां कई जिलों में बर्फबारी के कारण तीव्र शीतलहर जारी है। दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में भी शीतलहर और बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments