More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल ने दी नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल ने दी नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियाँ, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए। आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें।

    सुखद और उद्देश्यपूर्ण नववर्ष 2025 की शुभकामनाएँ!

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़े ने ट्वीट कर लिखा कि 2025 में प्रवेश करते समय सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई। यह हमारे गणतंत्र की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। यह वर्ष हमारे संविधान की शताब्दी की अंतिम तिमाही में प्रवेश का प्रतीक है। 2047 में विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए हमारे संविधान निर्माताओं के सपने को साकार करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का समय है। आइए हम दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, राष्ट्र को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का पोषण करें। सभी को एक सुखद और उद्देश्यपूर्ण नववर्ष2025 की शुभकामनाएँ!

    पीएम मोदी और राहुल गांधी ने यह कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष 2025 के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। वहीं लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments