HomeHindi NewsDelhi Newsराहुल के लिए न्यू ईयर पार्टी जरूरी.. भाजपा ने कहा-शोक से ज्यादा...

राहुल के लिए न्यू ईयर पार्टी जरूरी.. भाजपा ने कहा-शोक से ज्यादा शौक जरूरी

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्या विदेश चले गए हैं। दावा भाजपा ने किया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी नववर्ष मनाने के लिए वियतनाम चले गए हैं, जबकि देश में शोक की लहर है। अब भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी को छुट्टियां और न्यू ईयर पार्टी डॉ मनमोहन सिंह के शोक से ज्यादा जरूरी लगी। देश में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, लेकिन राहुल गांधी न्यू ईयर पार्टी को प्राथमिकता देते हैं।

मनमोहन का हमेशा किया अपमान

भंडारी ने कहा कि ये वही सोच है जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने इस देश के सामने तब रखी थी, जब डॉ मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और राहुल गांधी ने आदेश फाड़ा था और सोनिया गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह का अपमान किया था। ये चलन कांग्रेस पार्टी के गांधी-वाड्रा परिवार के हर कांग्रेस नेता के साथ है, जो वाड्रा परिवार से ताल्लुक नहीं रखता लेकिन शीर्ष पद पर पहुंच जाता है। नेहरू गांधी वाड्रा परिवार ने एक सिख का अपमान किया है।

राहुल गांधी का रवैया सनातनी नहीं, बल्कि इटालियन है

भाजपा नेता भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी का रवैया सनातनी नहीं, भारतीय नहीं बल्कि इटालियन है। वहीं देश का हर व्यक्ति समझता है कि परिवार में किसी की मृत्यु हो गई है तो ऐसी स्थिति में शोक मनाया जाता है। वहीं राहुल गांधी ऐसी स्थिति में पार्टी मनाते हैं। इसलिए ये सभी जो नेहरू गांधी वाड्रा परिवार से ताल्लुक रखते हैं, देश की विरासत से जुड़े नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments