HomeSportsBGT Seriesभारत बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी को जीत लेगा, पूर्व हेड कोच ने दिया...

भारत बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी को जीत लेगा, पूर्व हेड कोच ने दिया बड़ा बयान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच कल से मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। और इस बड़े बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और कॉमेंटेटर रवि शास्त्री ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी बैटिंग लाइनअप को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत यह सीरीज को जीत लेगा।

रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की जीत को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने न्यूज़डॉटकॉमडॉटएयू से कहा कि “मुझे लगता है कि यह एक शानदार मैच होने वाला है। मुझे लगता है कि भारत इस सीरीज़ को जीत लेगा, जिस तरह से यह सीरीज़ आगे बढ़ रही है। कोई भी विदेशी टीम 1-1 से बराबरी पर हो, खासकर जब मैच पर्थ, एडिलेड और ब्रिसबेन में हो, तो वे इसे जीत लेंगे। बॉक्सिंग डे में 1-1 से बराबरी पर जाना सबसे अच्छी स्थिति है। मैं कहूंगा कि भारत आगे है।

आपको बता दें साल 2011 के बाद भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं गवाया है। भारत 2014, 2018 और 2020 में मेलबर्न के मैदान पर खेल चुका है। और तीनों ही बार भारतीय टीम अपराज्य रही है। 2018 ,2020 में भारत ने जीता हासिल है तो 2014 में भारतीय टीम ने ड्रॉ मुकाबला खेला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments