HomeHindi Newsअगर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत तो यहां होगा फाइनल...

अगर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत तो यहां होगा फाइनल मुकाबला

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल का ऐलान हो चुका है आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर शेड्यूल का ऐलान कर दिया है और बता दिया है कि 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत पाकिस्तान के कराची शहर से होगी जहां पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम के बीच खेला जाएगा

चैंपियंस ट्रॉफी की बात की जाए तो भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी और यह मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। उसके बाद 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के साथ इसी मैदान पर भिड़ेगा। और फिर 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई के मैदान पर मुकाबला खेलेगी।

लेकिन हम इस आर्टिकल में आपको यह बताने वाले हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में अगर भारतीय टीम पहुंच जाती है तो फिर यह फाइनल मुकाबला लाहौर में नहीं बल्कि दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। और अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो फिर यह फाइनल मुकाबला लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा। क्योंकि यह चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत खेली जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments