HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकता है भारत का यह खिलाड़ी,...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकता है भारत का यह खिलाड़ी, ये है वजह

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर अब यह बता दिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल के तहत होगी। भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेल सकती है। हालांकि अभी तक भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपने टीम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन एक बड़ा अपडेट इस वक्त भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को लेकर सामने आ रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो सकते हैं कुलदीप यादव

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था और पहली पारी में 3 विकेट भी चटकाए थे। इसके बाद अगले दो टेस्ट मैचों के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी और फिर जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इंडियन टीम का ऐलान हुआ तो उसमें भी उनका नाम नहीं था। इसके बाद ये पता चला कि कुलदीप यादव इंजरी का शिकार हैं और इसी वजह से सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब ज्यादा वक्त बाकी नहीं रह गया है। ऐसे में कुलदीप यादव कब तक फिट होते हैं और क्या वह चैंपियंस ट्रॉफी के पहले फिट हो जाते हैं तभी उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में जगह मिलेगी। क्योंकि इस वक्त कुलदीप यादव का फिट होना फिलहाल थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments