HomeHindi Newsअब्दुल्ला शफीक के नाम दर्ज हुआ क्रिकेट इतिहास का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

अब्दुल्ला शफीक के नाम दर्ज हुआ क्रिकेट इतिहास का बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच जोहान्सबर्ग के मैदान पर तीसरा वनडे मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 36 रनों से जीत दर्ज करते हुए 3-0 से दक्षिण अफ्रीका की टीम का सफाया कर दिया। लेकिन इसी मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की टीम के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के नाम क्रिकेट इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।

वनडे सीरीज में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए अब्दुल्ला शफीक

आपको बता दें पाकिस्तान की टीम के ओपनर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक वनडे में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, एंड्रयू साइमंड्स, सलमान बट और अनिल कुंबले सहित कई खिलाड़ियों ने यह अनचाहा कारनामा किया था। 

अब्दुल्ला सफीक की बात की जाए तो अब्दुल्ला शफीक क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जो लगातार तीन बार तीन वनडे मुकाबले में शून्य पर आउट हुए हैं। अब्दुल्ला शफीक अपने बल्ले से एक भी रन तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं बना सके हैं और यह उनके लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments