HomeHindi News2027 का वनडे विश्वकप खेलेंगे विराट कोहली,कोच ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

2027 का वनडे विश्वकप खेलेंगे विराट कोहली,कोच ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने विराट कोहली के तमाम फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कह दिया है कि विराट कोहली अभी रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं, विराट कोहली 2027 का वनडे विश्व कप भी खेलेंगे।

कोहली के कोच ने कर दिया फैन्स को खुश

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर लगातार यह बात हो रही है की विराट कोहली भी आने वाले समय में रिटायरमेंट ले सकते हैं। लेकिन कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने यह साफ तौर पर कह दिया है कि विराट कोहली का भी रिटायरमेंट का ऐसा कोई भी प्लान नहीं है। वह 2027 का वनडे विश्व कप भी खेलेंगे।

बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में 1 शतक के अलावा नहीं बन पाए हैं विराट के बड़े रन

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। और तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। अगर पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी के शतक को छोड़ दिया जाए तो अब तक विराट कोहली के बड़े रन इस सीरीज में नहीं बन पाए हैं। एडिलेड की दोनों पारियों में विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल सके थे, तो ब्रिसबेन की पहली पारी में भी विराट कोहली सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में लगातार उनको लेकर यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर खराब फॉर्म के साथ विराट कोहली कब तक खेलेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments