HomeHindi NewsDelhi Newsसांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिरा.. प्रताप सारंगी का आरोप,...

सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिरा.. प्रताप सारंगी का आरोप, राहुल ने दी यह सफाई

दिल्ली में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। मैं सीढिय़ों के पास खड़ा था। सारंगी को चोट लगने पर अस्पताल ले जाया गया है। वहीं राहुल गांधी ने इन आरोप को खारिज करते हुए उनसे ही धक्का-मुक्की करने की बात कही है।

धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। वहीं भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ। हां, ऐसा हुआ है और मल्लिकार्जुन खरगे को भी धक्का दिया गया। लेकिन इस धक्का-मुक्की से हम प्रभावित नहीं होते। यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। राहुल ने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और आंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments