HomeHindi NewsEntertainmentलापता लेडीज ऑस्कर से बाहर.. फिल्म के सिलेक्शन पर उठे सवाल

लापता लेडीज ऑस्कर से बाहर.. फिल्म के सिलेक्शन पर उठे सवाल

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। उन्हें उम्मीद थी कि यह फिल्म शार्ट लिस्ट हो जाएगी लेकिन ऐसा हो ना सका। अब फिल्म के चयन को देखकर सवाल उठ रहे हैं। इस साल भारत की ओर से किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए भेजा गया था लेकिन यह फिल्म जगह नहीं बन पाई। इस पर यूजर्स फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया पर गुस्सा निकाल रहे हैं।

एफएफआई के स्ट्राइक रेट पर सवाल

फिल्म मेकर हंसल मेहता ने तो एफएफआई के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा दिए हैं। हंसल मेहता ने कहा कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के साल दर साल फिल्म के सिलेक्शन का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बदकिस्मती है कि लापता लेडीज शार्ट लिस्ट की गई उन 15 फिल्मों का हिस्सा नहीं है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बार फिर दिखाया है कि उनका स्ट्राइक रेट और साल दर साल फिल्मों का चयन कमाल का है।

फिल्म का चुनाव बिल्कुल गलत था

हंसल मेहता के अलावा भारतीय-अमेरिकी म्यूजिक कंपोजर रिकी कैग ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इसे तो बाहर होना ही था। रिकी ने कहा कि अकादमी ऑस्कर के साथ लिस्ट जारी हो चुकी लापता लेडीस बहुत अच्छी तरह से बनाई गई मनोरंजक फि़ल्म है। मुझे पसंद आई लेकिन इंटरनेशनल फीचर फिल्म के बेस्ट कैटिगरी के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने के हिसाब से इस फिल्म का चुनाव बिल्कुल गलत था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments