HomeHindi NewsEntertainmentझुकेगा नहीं साला.. अल्लू बने कैदी नं. 7696, फर्श पर सोए, खाना...

झुकेगा नहीं साला.. अल्लू बने कैदी नं. 7696, फर्श पर सोए, खाना भी नहीं खाया

फिल्म पुष्पा 2 जिसनेे दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई है, उसके एक्टर अल्लू अर्जुन को अंदाजा भी नहीं होगा कि एक दिन उन्हें रीयल लाइफ में भी जेल जाना होगा। फिल्मी सीन में तो पुष्पा जेल गया, पुलिस को कई बार अलसेट दिया और पुलिस के सामने नहीं झुका, लेकिन जनाब रीयल दुनिया, रील की दुनिया से अलग होती है। दरअसल 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थियेटर में भगदड़ मची थी और इस हादसे की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। इसी मामले में कल शाम अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी वह आदेश नहीं पहुंचने पर जेल से बाहर नहीं आ पाए। चंचलगुडा जेल में उनकी रात जागते हुए कटी। जेल में अल्लू अर्जुन कैदी नं. 7696 बने। उन्हें फर्श पर सोना पड़ा, जिससे रातभर नींद नहीं आया। उन्होंने रात का खाना भी नहीं खाया।

कागजी कार्रवाई में देरी से जेल में कटी रात

हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर उन्हें 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। जेल सूत्रों के मुताबिक एक रात जेल में रहने पर अभिनेता की पहचान कैदी नंबर 7997 के रूप में थी। अल्लू अर्जुन पूरी भूखे रहे और फर्शन पर सोए। विचाराधीन कैदी के तौर पर पुलिस ने उन्हें मंजीरा बैरक के क्लास-1 कमरे में रखा गया था। जेल से रिहा होने के बाद वे अपने ऑफिस गीता आट्र्स पहुंचे, जिसे उने पिता अरविंद अल्लू ने शुरू किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments