HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 41 गेंद में जीत लिया तीसरा वनडे मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 41 गेंद में जीत लिया तीसरा वनडे मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की टीम को 8 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने वेस्टइंडीज की टीम ने मात्र 87 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 6.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और 3-0 से श्रृंखला भी अपने नाम कर ली।

सबसे पहले तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को मात्र 86 रनों पर ऑल आउट कर लिया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा वनडे मुकाबला खेल रहे जेवियर बारलेट ने मात्र 21 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को तेजतर्रार शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा वनडे मुकाबला खेल रहे फ्रेसर मेकगर्क ने दी। मेकगर्क ने मात्र 18 गेंद में 5 चौके और तीन छक्कों की बदौलत 41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जोश इंग्लिश ने 35 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे छोटा वनडे मुकाबले यह एक तरह से हो गया है। क्योंकि मैच 41 गेंद में यह मुकाबला खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस चेज को बड़ी आसानी से कर लिया और वेस्टइंडीज की टीम का सफाया कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments