HomeHindi Newsमेरी धोनी से पिछले 10 सालों से बात नहीं हुई, स्टार खिलाड़ी...

मेरी धोनी से पिछले 10 सालों से बात नहीं हुई, स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व सुपरस्टार खिलाड़ी हरभजन सिंह अपनी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। हरभजन सिंह कोई भी बात कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं कहते हैं और एक बार फिर से उन्होंने दिखा दिया है कि जब भी उनसे महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कोई सवाल होता है तो वह अपनी राय खुलकर रखते हैं। और अब इसी बीच उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि कैसे पिछले 10 सालों से उनकी धोनी से बात नहीं हुई है।

मेरी धोनी से बात नहीं होती: हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व ऑफिस स्पिनर हरभजन सिंह से एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल पूछा गया कि आपके मोबाइल में किन-किन खिलाड़ियों के फोन नंबर मौजूद हैं तो उन्होंने कहा कि नंबर तो मेरे पास सभी के मौजूद हैं फिर उनसे पूछा गया कि धोनी से आपकी बात होती है तो उन्होंने कहा मेरी धोनी से पिछले 10 सालों से कोई बातचीत नहीं हुई

हरभजन सिंह ने कहा कि ” मेरी महेंद्र सिंह धोनी से फोन पर 10 सालों से बात नहीं हुई। आखिरी बार मैं महेंद्र सिंह धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स में जब हम दोनों एक ही टीम में थे तब बात हुई थी। और वह भी बात सिर्फ मैदान के अंदर होती थी मैदान के बाहर ना वह मेरे कमरे में कभी आए ना मैं कभी उनके पास गया। मैंने कभी धोनी को फोन लगा ही लगाया ही नहीं तो इसलिए मुझे नहीं पता कि वह लोगों के फोन उठाते हैं या नहीं। मेरी तरफ से धोने के लिए कोई भी नाराजगी नहीं है शायद उसे कोई हो तो मुझे पता नही।

आपको बता दें हरभजन सिंह ने तो कई बार महेंद्र सिंह धोनी को लेकर मीडिया में कई बयान दिए हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने कभी मीडिया के सामने आकर हरभजन सिंह या कोई भी खिलाड़ी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है ऐसे में इन दोनों के बीच क्या है यह फिलहाल किसी को पता नहीं है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments