HomeSportsBGT Seriesविराट कोहली का AURA सबसे अलग है, जिगरी दोस्त ने दिया बड़ा...

विराट कोहली का AURA सबसे अलग है, जिगरी दोस्त ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली की एक तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ काफी ज्यादा वायरल हो रही है। दरअसल प्राइम मिनिस्टर इलेवन के साथ आज से भारतीय टीम को दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलना था। इस अभ्यास मैच से पूर्व आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनीस ने भारत के सभी खिलाड़ियों से एक बार फिर से मुलाकात की और फोटो सेशन करवाया। इस दौरान कोहली की एक तस्वीर उनके साथ काफी ज्यादा वायरल हो रही है और इस वायरल तस्वीर पर विराट कोहली के जिगरी दोस्त श्रीवत्स गोस्वामी ने बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली का औरा सबसे अलग है: श्रीवत्स गोस्वामी

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने आज कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है। उसमें से एक तस्वीर विराट कोहली के साथ भी है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनीस विराट कोहली से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वहां पर भारतीय टीम के और भी खिलाड़ी मौजूद है खुद कप्तान रोहित शर्मा मौजूद है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री विराट कोहली से ही बात करते नजर आ रहे हैं और उनकी नज़रें विराट कोहली से हट ही नहीं पा रही है।

https://www.instagram.com/share/p/_z2VNgPlE

और अब इसी तस्वीर को लेकर उनके दोस्त और अंडर 19 में साथ खेलने वाले खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा है कि “विराट कोहली का औरा ही अलग है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वहां पर और भी खिलाड़ी खड़े हुए हैं लेकिन प्रधानमंत्री की आंखें विराट कोहली से हट ही नहीं पा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments