HomeHindi NewsBihar Newsपटना में पुष्पा 2 का ट्रेलर लांच.. भाजपा ने बताया बड़ी उपलब्धि

पटना में पुष्पा 2 का ट्रेलर लांच.. भाजपा ने बताया बड़ी उपलब्धि

बिहार की राजधानी पटना में ‘पुष्पा द रूल-पार्ट 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस इवेंट पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश की डबल इंजन की सरकार ने विकसित बिहार समृद्ध बिहार की ओर एक कदम बढ़ाया है। पाटलिपुत्र के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पुष्पा 2 फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता अल्लू अर्जुन, अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, निर्माता नवीन और रवि के साथ फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीशियनों का स्वागत किया गया।

बिहार के लिए फिल्म क्रांति

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में फिल्म उद्योग के साथ-साथ पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए आज का कार्यक्रम फिल्म क्रांति के रूप में देखा जाएगा। यह ऐतिहासिक भीड़ गांधी मैदान में खचाखच भरी हुई थी। डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तक बिहार में किसी भी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम इतने बड़े पैमाने पर आयोजित नहीं किया गया था।

बिहार अब नए स्वरूप में उभरेगा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा द्घस्र पूरा देश और दुनिया देख रही है कि बिहार की फिल्म नीति किस तरह बदली है। बिहार अब नए स्वरूप में उभरेगा।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

फिल्म पुष्पा द रूल पार्ट-2 अगले माह 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। जिस तरह से इसका पहला पार्ट लोगों को पसंद आया था। उसे देखते हुए इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सुकुमार निर्देशित फिल्म की रिलीज कई बार टल चुकी है, लेकिन अब 17 दिन बाद फिल्म की रिलीज तय हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments