HomeHindi NewsBCCI ने ICC को दे दी जानकारी, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान...

BCCI ने ICC को दे दी जानकारी, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर इस वक्त लगातार मीडिया में खबरें आ रही है और अब एक बड़ी अपडेट आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर यह आ रही है कि बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को बता दिया है कि भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी क्योंकि कल तक यह खबर चल रही थी कि बीसीसीआई ऐसा कर सकती है लेकिन आप बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर भी आईसीसी को इसकी जानकारी दे दी है और आईसीसी ने पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी यह बता दिया है कि भारत की टीम पाकिस्तान नहीं आएगी

आधिकारिक तौर पर आईसीसी को मिल गई जानकारी

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी को आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि हम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। और यह खबर भी आ गई है कि आईसीसी ने यह बात पीसीबी को भी बता दी है कि भारत ने पाकिस्तान चैंपियन ट्रॉफी खेलने आने के लिए मना कर दिया है। यानी अब भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल पर होंगे और भारत अपने मैच यूएई में खेलता हुआ नजर आएगा जैसा पहले से भी कहा जा रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments