HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम विष्णु देव साय ने सैनी से फोन पर की बात.. हरियाणा...

सीएम विष्णु देव साय ने सैनी से फोन पर की बात.. हरियाणा विधानसभा में जीत की दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर दी जीत की बधाई दी। साय ने कहा कि हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के चुनाव में शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मोदी के संकल्प को पूरा करेगा हरियाणा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा राज्य अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments