HomeHindi NewsHaryanaउपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित.. सपा ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

उपचुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित.. सपा ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खोटी

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। भाजपा जहां चुनाव की तैयारियां कर रही है तो सपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए 6 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सपा ने करहल से तेज प्रताप सिंह यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुफ्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा से ज्योति बिंद को उम्मीदवार बनाया है। शेष 4 सीटों पर कांग्रेस से बातचीत होगी। बहरहाल सपा ने हरियाणा चुनाव के बहाने कांग्रेस पर तंज भी कसा है।

तो आज हरियाणा में होती सरकार

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा 6 उम्मीदवारों के नाम जारी करने पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सभी 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी भाजपा को हराने में आगे रही है। शेष 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के साथ बातचीत चल रही है। अगर कांग्रेस ने हरियाणा में सपा और आप के साथ गठबंधन किया होता, तो आज हरियाणा में इंडिया गठबंधन की सरकार होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी और पूरा राज्य भाजपा को दे दिया। हम उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में भाजपा को हराना चाहते हैं, इसलिए कांग्रेस से समझौता कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments