HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे राम रहीम.. मांगी 20...

हरियाणा चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे राम रहीम.. मांगी 20 दिन की पैरोल

हरियाणा में चुनाव प्रचार जोरों पर है और मतदान के महज छह दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में खबर यह आ रही है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग है, जबकि 8 अक्टूबर को रिजल्ट आने वाले हैं। इस बीच अपनी दो शिष्यों के साथ रेप के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी है। इससे पहले उन्हें 13 अगस्त को 21 दिन की पैरोल मिली थी। वह फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं।

समर्थकों का है वोट बैंक

हरियाणा में राम रहीम के अनुयायी हैं जो उनके इशारे पर अपने मत देते आए हैं। राम रहीम पर एक खास तरीके से वोट देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगता रहा है। इससे पहले जब भी उन्हें पैरोल मिली, उसकी टाइमिंग हरियाणा या पड़ोसी राज्यों के चुनावों के साथ मेल खाती रही है। ऐसे में सरकार पर भी आरोप लगते रहे हैं कि वह अपने फायदे के लिए राम रहीम को जेल से रिहा करवाने में मदद करती है। हालांकि चुनाव आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि दोषी पाया गया और पैरोल पर छूटा कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी गतिविधियों में शामिल न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments