HomeHindi NewsDelhi Newsकंगना रनौत ने कहा-कृषि कानून वापस लाओ.. कुछ ही घंटों में लिया...

कंगना रनौत ने कहा-कृषि कानून वापस लाओ.. कुछ ही घंटों में लिया यू-टर्न

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की बयानबाजी से भाजपा कई बार असहज हुई है। उन्होंने ताजा बयान दिया कि कृषि कानून वापस लाने चाहिए। इस पर हंगामा हुआ और पूछा गया कि जब केंद्र सरकार इन्हें वापस ले चुकी है, तो कंगना को बयान देने की क्या जरूरत थी। बहरहाल जब कंगना को समझ में आया तो उन्होंने वीडियो जारी यूटर्न लिया और इस पर सफाई पेश की।

मुझे भी ध्यान रखना होगा कि मैं अब कलाकार नहीं हूं

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने वीडियो जारी कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री मोदी से किसान कानून वापस लाने का अनुरोध करना चाहिए। मेरे इस बयान से कई लोग निराश और हताश हैं। जब कृषि कानून प्रस्तावित किया गया था, तो हममें से कई लोगों ने इसका समर्थन किया था लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसे वापस ले लिया और हम सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि हम उनके शब्दों की गरिमा का सम्मान करें। मुझे भी यह ध्यान रखना होगा कि मैं अब कलाकार नहीं हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं और मेरी राय मेरी अपनी राय न होकर पार्टी का रुख होनी चाहिए। इसलिए अगर मेरी बातों और मेरी सोच से किसी को निराशा हुई है तो मुझे खेद रहेगा और मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments