HomeHindi Newsअतिवृष्टि से हुए नुकसान का किया हवाई सर्वेक्षण.. सीएम धामी ने मांगी...

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का किया हवाई सर्वेक्षण.. सीएम धामी ने मांगी रिपोर्ट, राहत पहुंचाने के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की समस्याएं को सुलझाने के लिए प्रति सजग रहते हैं। वे जनता के बीच जाते हैं और उनके दुख-दुर्द में साथ खड़े होते हैं। सीएम ने जनपद चम्पावत में आपदा प्रभावित क्षेत्र सरयू घाटी, काली घाटी, पंचेश्वर घाटी, रौसाल तथा तामली आदि क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और आपदा की भयावहता देखी। जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के बाद एनएचपीसी गेस्ट हाउस, बनबसा में वे प्रभावितों से मिले और उनका दुख-दर्द जाना। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की।

तत्काल रिपोर्ट भेजने और कार्यों में तेजी लाने कहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में होने वाले आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही फसलों को हुए नुकसान की भी रिपोर्ट तत्काल बनाकर शासन को भेजी जाए। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सडक़ों, पेयजल, बिजली लाइनों की मरम्मत और नदियों के किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने के निर्देश दिए।

जनता को न हो किसी तरह की समस्या

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को उचित सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस बात को सुनिश्चित किया जाए।

विश्व नदी दिवस की हार्दिक बधाई दी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व नदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड गंगा, यमुना, शारदा जैसी पवित्र और जीवनदायिनी नदियों का उद्गम स्थल है। इन नदियों से हमारी भावनाएं, आस्था और संस्कृति भी जुड़ी है। आइए, सभी इन नदियों को स्वच्छ और संरक्षित रखने हेतु संकल्पबद्ध हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments