HomeHindi Newsसोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष गूंजे

सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू, जय बाबा केदार के जयघोष गूंजे

उत्तराखंड में केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू हो गई है। बारिश बंद होने के बाद एनडीआरफ के जवानों की मौजूदगी में सोनप्रयाग से यात्रियों को भेजा गया। दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के लिए 17 दिन में 2.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। एक दिन में औसतन 20 हजार यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

यहां ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा

ऑनलाइन के साथ ही हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है। मानसून के दौरान थमी चारधाम यात्रा अब फिर से रफ्तार पकडऩे लगी है। सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह में चारधामों की यात्रा करने के लिए पंजीकरण की संख्या बढ़ गई है। 17 सितंबर तक 2.70 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments