HomeHindi Newsटेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया को...

टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतावनी

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। दोनों टीमें अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रही है। कल भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आज रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जहां पर रोहित शर्मा ने कई दिलचस्प बातें भी कही है। तो अब वही बांग्लादेश की टीम के तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम ने भी टीम इंडिया को चेतावनी दे दी है।

हम टीम इंडिया को हरा सकते हैं:शोरीफुल इस्लाम

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले शोरीफुल इस्लाम ने कहा कि “हमें विश्वास है कि हम भारत को हरा सकते हैं। हमने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में भी जीत की उम्मीद है। हमारे तेज गेंदबाज फॉर्म और लय में हैं। पहले हमारे पास तेज गेंदबाज तो थे, लेकिन सपोर्ट नहीं था। अब उनके पास सपोर्ट है, और यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए अच्छा है।

शोरीफुल इस्लाम ने आगे कहा कि “मैंने हर दिन काम करना, गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि टी20 टीम के भारत दौरे से पहले मैं फिट हो जाऊंगा। आपको बता दें शोरीफुल इस्लाम चोटिल हैं और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। अब देखना यह है कि T20 सीरीज से पहले वह फिट हो पाते हैं या नहीं, फिलहाल उन्होंने अपनी उम्मीद लगाई हुई है कि वह फिट हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments