HomeHindi Newsदेररात्रि को सड़क हादसे मे दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, बचाव...

देररात्रि को सड़क हादसे मे दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, बचाव टीमों ने किया रेस्क्यू कार्य

रुद्रप्रयाग -बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमे दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात मंगलवार 19 मार्च 2023 को लगभग 9:00pm पर जिला आपदा कन्ट्रोल रुम रुद्रप्रयाग द्वारा सूचना मिली की बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर -शिवानंदीं के बीच एक वाहन सड़क से नीचे खाई मे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीँ सूचना मिलते ही पर DDRF, SDRF, पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची तुरंत ही रेस्क्यू कार्य चालू किया गया। दुर्घटना ग्रस्त वाहन सडक से लगभग 300 मीटर नीचे खाई मे गिरी हुई थी जिसमे दो लोग सवार थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments