HomeHindi Newsचुनाव : 19 अप्रैल को रहेगा अवकाश

चुनाव : 19 अप्रैल को रहेगा अवकाश

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में आम चुनाव 2024 के लिए मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को सरकारी विभागों और स्कूलों में अवकाश रहेगा। जबकि व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सरकारी, निजी कार्यालय, कारखाने, बैंक एवं स्कूलों में मतदान की छुट्टी रहेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया की प्रदेश के सभी मतदान स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। वहीं, मतदान समाप्त होने के बाद भी प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। आचार संहिता 04 जून को परिणाम घोषित होने के बाद समाप्त होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments