HomeHindi Newsश्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में स्पिन गेंदबाजी करने लगा इंग्लैंड का...

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में स्पिन गेंदबाजी करने लगा इंग्लैंड का तेज गेंदबाज,सामने आई चौंकाने वाली वजह

इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम के बीच ओवल के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और इस वक्त श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 5 विकेट गवां चुकी है और टीम का स्कोर 153 रन हुआ है। लेकिन इसी मैच के दौरान अचानक ऐसा क्या हुआ कि इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज क्रिस बॉक्स अचानक से अपनी तेज गेंदबाजी छोड़ स्पिन गेंदबाजी करने लगे।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अचानक से इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स स्पिनर बन गए और उन्होंने स्पिन गेंदबाजी की। हालांकि स्पिन गेंदबाजी वह बेहतर नहीं कर पाए और कुशल मेंडिस ने उन्हें चौका भी लगाया, लेकिन हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

क्रिस वोक्स के तेज गेंदबाज से स्पिनर बनने की सामने आई बड़ी वजह

दरअसल इस मुकाबले के दौरान श्रीलंका की टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को ओली स्टोन ने रन आउट कर दिया। इसके बाद अंपायर ने इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को बताया कि अंधेरा काफी ज्यादा है और तेज गेंदबाजी के लिए इस समय रोशनी पर्याप्त नहीं है। बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी होगी। लेकिन समस्या ये थी कि वोक्स अपने ओवर की दो गेंदें फेंक चुके थे। इस वजह से अपने ओवर को पूरा करने के लिए वह ऑफ स्पिनर बन गए। बाकी की चार गेंदें उन्होंने स्पिन गेंदबाज के रूप में फेंकी। और इस तरह से क्रिस वोक्स तेज गेंदबाज से स्पिनर बन गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments