HomeHindi Newsऋतुराज की टीम ने श्रेयस अय्यर की टीम को दी मात, दर्ज...

ऋतुराज की टीम ने श्रेयस अय्यर की टीम को दी मात, दर्ज की शानदार जीत

इंडिया सी और इंडिया डी की टीम के बीच अनंतपुर के मैदान पर खेले गए दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम इंडिया सी ने इंडिया डी की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। इंडिया डी की टीम ने इंडिया सी की टीम के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा था जवाब में इंडिया सी की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 46 रनों की पारी खेली तो वही रजत पाटीदार ने भी 44 रन बनाए।

इंडिया डी की टीम को झेलनी पड़ी करारी हार

इस मुकाबले में इंडिया डी की टीम के ज्यादातर बल्लेबाज पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। उनमें से दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जरूर बनाया लेकिन इतना प्रभावित करने में नाकाम रहे। यही वजह रहेगी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंडिया सी की टीम की ओर से रजत पाटीदार का रन बनाना भी काफी जरूरी था और उन्होंने 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड भी बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। अब देखना यह है कि पहले टेस्ट मैच में किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments