HomeHindi Newsपाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेल कर मेहदी हसन ने बनाया खास...

पाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेल कर मेहदी हसन ने बनाया खास रिकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच रावलपिंडी के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है इस दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम जीत की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है और इसका श्रेय बांग्लादेश की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मेहदी हसन को जाता है। क्योंकि मेहदी हसन ने पहली पारी में शानदार 78 रनों की पारी खेली और पहली पारी में पांच विकेट भी हासिल किए थे।

टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बने मेहदी हसन

मेहदी हसन टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जो जब बल्लेबाजी करने उतरे तो किसी अन्य खिलाड़ी ने 30 रन भी ना बनाए हों। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के मोईन खान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1999 में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ कोलकाता में 70 रन की पारी खेली थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments