HomeHindi Newsकेंद्र सरकार का लद्दाख में नया दांव.. 5 नए जिले बनाने की...

केंद्र सरकार का लद्दाख में नया दांव.. 5 नए जिले बनाने की यह है मंशा

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के दृष्टिकोण से गृह मंत्रालय ने केंद्र प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग होंगे। शासित अमित शाह ने कहा कि हर गली-मोहल्ले में शासन को मजबूत करके लोगों के लिए लाभ को, उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने भी अमित शाह को टैग करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा कि लद्दाख में 5नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग पर अब ज़्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिससे सेवाएं और अवसर लोगों के और भी करीब आएंगे। वहां के लोगों को बधाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments