HomeHindi NewsBihar Newsबिहार में सियासी उठापटक : भाजपा के बदले सुर.. जानें किसने क्या...

बिहार में सियासी उठापटक : भाजपा के बदले सुर.. जानें किसने क्या कहा

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। बयानबाजी के दौर के बीच वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंडिया गठबंधन तोड़ो यात्रा है क्या? पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को तोड़ा और अब वे नीतीश को तोड़ रहे हैं क्या?
नीतीश हैं पलटूराम : संजय राउत
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि बिहार में जो चल रहा है, मुझे लगता है वो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। एक तरफ आप अयोध्या के राम की बात करते हैं, रामराज्य की बात करते हो, दूसरी तरफ आप बिहार में पलटूराम (नीतीश कुमार) को साथ लेकर जाना चाहते हो। असली पलटूराम भाजपा के लोग हैं।
गिरिराज के बदले सुर.. कहा-जीतेंगे तो हम ही
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 2025 में चुनाव होगा और हमारी सरकार बनेगी। बिहार की जनता भाजपा को 2024 में लोकसभा में और 2025 में बिहार में सरकार बनाने का मौका देगी। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है, उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है, लेकिन इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments