HomeHindi NewsHaryanaखेल सुविधाएं बढ़ाने में जुटी सरकार.. सीएम ने पंचकूला को दी ये...

खेल सुविधाएं बढ़ाने में जुटी सरकार.. सीएम ने पंचकूला को दी ये सौगातें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पंचकूला कें सेक्टर-32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का शिलान्यास किया। उन्होंने पंचकूला के लिए करीब 315 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। साथ ही पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं पंचकूला के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिन दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वह युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करेंगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद उपस्थित रहे।

ओलंपिक में हमारे हरियाणा का दिखा दमखम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि पंचकूला में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भवन का शिलान्यास हुआ है। विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का भी शिलान्यास हुआ है, लगभग 315 करोड़ की लागत से यह भवन बनने वाले हैं जिसका लाभ यहां के युवाओं को मिलेगा। हमने देखा कि ओलंपिक में हमारे हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने 2 पदक और बेटे सरबजोत सिंह ने शूटिंग में 1 पदक जीतकर हमारा मान बढ़ाया है। उसी तरह इस संस्थान से हमारे युवाओं को लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments