HomeHindi Newsक्या आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक को रिलीज करने वाली है मुंबई...

क्या आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक को रिलीज करने वाली है मुंबई इंडियंस की टीम?

आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है जिसमें कई बड़े फैसले फ्रेंचाइजी लेती हुई दिखाई दे सकती है। उसमें से एक फैसला आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से होता हुआ दिखाई दे सकता है। दरअसल इस तरीके की खबर सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 से पहले हार्दिक पांड्या को अपनी टीम से रिलीज कर सकती है।

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की हुई थी मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी

हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस की टीम की कप्तानी की। एक बार टीम को चैंपियन बनाया और दूसरे साल में टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से ट्रेड कर लिया और मुंबई इंडियंस की टीम में वापसी करवा दी। लेकिन हार्दिक की वापसी मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कारगर साबित नहीं हुई और मुंबई इंडियंस और खुद हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।

अब अगर ऐसा फैसला मुंबई इंडियंस की टीम करने वाली है तो हो सकता है मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनने पर विचार कर सकती है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आ सकी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments