HomeHindi Newsतीसरे T20 मुकाबले में फेल हुआ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर, श्रीलंका...

तीसरे T20 मुकाबले में फेल हुआ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर, श्रीलंका के सामने आसान सा लक्ष्य

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पल्ले केले के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है इस तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 137 रन बनाए हैं और 138 रनों की चुनौती श्रीलंका की टीम के सामने रखी है

टॉप फेल हुआ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर

इस तीसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस गवा दिया था और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह यह सभी बल्लेबाज शुरुआत में ही आउट हो गए थे और भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 48 रन हो गया था। उसके बाद रियान पराग और शुभमन गिल के बीच 40 गेंद में 54 रनों की शानदार साझेदारी हुई और गिल 39 रन बनाकर आउट हो गए।

शुभमन गिल ने 37 गेंद में 39 रनों की पारी खेली तो वही रियान पराग ने 18 गेंद में 26 रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 13 रनों की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने भी 18 गेंद में 25 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की टीम की ओर से हसारँगा ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा महेश तीक्षणा ने चार ओवर में 28 रन देकर 3 सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments