HomeHindi Newsतीसरे T20 मुकाबले में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया...

तीसरे T20 मुकाबले में श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच तीसरा T20 मुकाबला पल्लेकेले के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम की बात की जाए तो आज दसुन शनाका के स्थान पर विक्रमसिंघे को टीम में खिलाया गया है।

वहीं अगर इस मुकाबले में भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत ने चार खिलाड़ियों को मौका दिया है। यानी चार खिलाड़ियों को भारत ने रेस्ट कराया है और चार को मौका दिया गया। वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को भी आज प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। इसके अलावा खलील अहमद को भी आज प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments