HomeHindi NewsChhattisgarh Newsअग्निवीर को हरियाणा और छग का समर्थन.. असम के मुख्यमंत्री ने भी...

अग्निवीर को हरियाणा और छग का समर्थन.. असम के मुख्यमंत्री ने भी यह कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अग्निवीर योजना को लेकर हरियाणा की योजनाओं की प्रशंसा करने पर हरियाणा के मुख्यंमत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मिशन को रुकने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री का जो विजन है उसे हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अग्निवीर को लेकर प्रदेश ने कई योजनाएं क्रियान्वित की हंै जिसमें ग्रुप बी, सी और डी की नौकरियों में आरक्षण और अग्निवीर द्वारा उद्योग लगाने पर बिना ब्याज पर पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाना शामिल है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ सरकार भी करेगी समायोजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।

विपक्ष के मिशन को हराया जाए : हिमंत

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि अग्निपथ योजना पर झूठ फैलाकर भारतीय सेना को कमजोर करने के विपक्ष के मिशन को हराया जाए। असम सरकार ने राज्य के अधिकांश अग्निवीरों को असम पुलिस में शामिल करने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments