HomeHindi NewsICC ने अप्रूव किया चैंपियंस ट्रॉफी का बजट, झूम उठे पाकिस्तानी

ICC ने अप्रूव किया चैंपियंस ट्रॉफी का बजट, झूम उठे पाकिस्तानी

साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। और कोलंबो में हाल ही में हुई आईसीसी की मीटिंग में बजट को अप्रूव कर दिया गया है। आज आईसीसी की मीटिंग का कोलंबो में आखिरी दिन था और इसका फैसला आज ही हुआ है और फैसला पाकिस्तान के एक तरीके से पक्ष में कहा जा सकता है। इसी वजह से पाकिस्तान में इस वक्त जश्न का माहौल है हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि भारत चैंपियन ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगा या फिर नहीं।

मीटिंग में मौजूद थे मोहसिन नकवी और जय शाह

आपको बता दें आईसीसी की इस मीटिंग में PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी इस बैठक में शामिल हुए।वहीं अगर बजट की बात करें तो बजट ICC के मुख्य वित्त अधिकारी अंकुर खन्ना और PCB के मुख्य वित्त अधिकारी जावेद मुर्तजा द्वारा तैयार किया गया था।

आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी लगातार कहा जा रहा है कि चैंपियन ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में होती हुई दिखाई दे सकती है। क्योंकि भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी खेलने नहीं जाएगा। ऐसे में यूएई या फिर श्रीलंका में हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत के मुकाबले खेले जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments