HomeHindi Newsजीत के साथ खत्म हुआ जेम्स एंडरसन का 21 साल लंबा ऐतिहासिक...

जीत के साथ खत्म हुआ जेम्स एंडरसन का 21 साल लंबा ऐतिहासिक टेस्ट करियर

188 टेस्ट मैच 704 टेस्ट विकेट 32 बार एक पारी में पांच विकेट 26.45 का शानदार गेंदबाजी औसत यह आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि जेम्स एंडरसन को क्यों मॉडर्न डे का महान गेंदबाज माना जाता है। हालांकि जेम्स एंडरसन के लिए मॉडर्न डे कहना सही नहीं होगा। क्योंकि जेम्स एंडरसन ने 2003 से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चालू किया है। यानी वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहे हैं लेकिन इतने लंबे समय तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेली है ये अपने आप में उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

अपने आखिरी टेस्ट मैच में एंडरसन ने हासिल किये 4 विकेट

इंग्लैंड की टीम के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में लॉर्ड्स टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भी लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। उन्होंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में पहली पारी में एक और दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किये और कुल मिलाकर उन्होंने चार विकेट हासिल किये। इस तरह से जीत के साथ जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर को विराम दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments