HomeHindi Newsक्या CT खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम?

क्या CT खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम?

साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है यह पहले से ही प्रस्तावित है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम को लेकर उठ रहा है। क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी इसको लेकर अभी भी साफ तस्वीर सामने नहीं आई है। पाकिस्तान मीडिया में इस तरीके की बातें चल रही हैं कि हर हाल में भारत की टीम को इस बार पाकिस्तान का दौरा करना होगा।

सरकार के हाथ में है भारत को भेजने का फैसला

भारत की टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं यह फैसला बीसीसीआई के हाथ में कम भारतीय सरकार के हाथ में ज्यादा है। क्योंकि इस पर फैसला सरकार को ही लेना है। और अभी तक जो खबर निकलकर सामने आई है उसमें यही कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की उम्मीद ना के बराबर है। यानि भारतीय टीम पाकिस्तान चैंपियन ट्रॉफी खेलने शायद ही जाए और हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments