HomeHindi Newsगौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना हुआ तय?

गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना हुआ तय?

T20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम इस वक्त जिंबॉब्वे के दौरे पर गई हुई है। लेकिन भारतीय टीम के जो इस वक्त हेड कोच हैं वो वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे के लिए हैं। क्योंकि अभी तक नए कोच को लेकर ऐलान नहीं हुआ है अभी फिलहाल यह भी तय नहीं हो पाया है कि गौतम गंभीर ही भारत के नए हेड कोच हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको गौतम गंभीर के हेड कोच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

क्या तय हो गया गौतम गंभीर का हेड कोच बनना

दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच के लिए दो नाम सामने है। एक गौतम गंभीर और दूसरा डब्ल्यू वी रमन। अब गौतम गंभीर को लेकर जानकारी यह सामने आई है कि गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए बतौर मेंटर अपना फेयरवेल वीडियो कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर शूट कर लिया है। यानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को गौतम गंभीर छोड़ने वाले हैं और इसकी वजह टीम इंडिया का हेड कोच बनना साफ तौर पर नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments